प्राइवेट एजुकेशन संस्थानों (दोयम दर्जे के) में गुणवत्ता का अभाव

अधिकतर प्राइवेट एजुकेशन संस्थान नेताओं के है, जो अधिकतर मंत्री पदों पर बैठे हुए होते हैं। उन संस्थानों के निरीक्षण के लिए जो अधिकारी आते हैं क्या उनकी इतनी हिम्मत है कि उन संस्थानों पर गुणवत्ता बनाए रखने का दबाव बनाए या उन पर किसी तरह की कार्यवाही कर सकें।

माँ सिद्धिदात्री पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की उपासना से भक्तों और साधकों की लौकिक एवं पारलौकिक कामनाओं की पूर्ति होती है।

माँ आदिशक्ति सबका कल्याण करें, उनसे यही कामना है।

रामनवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है।

जय-जय श्री राम!

माँ महागौरी पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

जगज्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी के आशीर्वाद से अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

माँ की कृपा से भक्तों के मनोरथ पूर्ण हों, चहुंओर शांति और समृद्धि का वास हो, संपूर्ण सृष्टि का कल्याण हो, उनसे यही प्रार्थना है।

जय माँ महागौरी!

माँ कात्यायनी पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।

माँ दुर्गा के षष्ठ स्वरूप माँ कात्यायनी से प्रार्थना है कि सभी भक्तों पर अपनी कृपा-दृष्टि बनाए रखें। उनकी कृपा से सबका जीवन सदाचार, प्रेम एवं एकात्मता के साथ समृद्धि और शांति की ओर अग्रसर रहे।  

जय माँ कात्यायनी!

स्कन्दमाता पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंहासनगता नित्यं प‌द्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

स्कन्दमाता की कृपा हम सभी पर बनी रहे। उनके आशीर्वाद से सभी उन्नति और शांति के मार्ग पर निरंतर बढ़ते रहें, देवी माता से यही करबद्ध प्रार्थना है।

जय स्कन्दमाता!

माँ कूष्माण्डा पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तप‌द्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

जगज्जननी जगदम्बा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा की उपासना-आराधना से दीर्घायु, यश, बल और आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है। देवी माँ से सबके लिए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना है।

जय माँ कूष्माण्डा!

माँ चन्द्रघण्टा पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥

माँ चन्द्रघण्टा देवी का ध्यान-पूजन इहलोक और परलोक, दोनों के लिए परम कल्याणकारी एवं सद्गति देने वाला होता है। देवी माँ सदा सहाय हों, यही प्रार्थना है।

जय माँ चन्द्रघण्टा!

माँ ब्रह्मचारिणी पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

चैत्र नवरात्रि के पावन द्वितीय दिवस के अवसर पर आज माँ ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से सबके लिए तप, सदाचार, समृद्धि और संयम का सुपथ प्रशस्त हो।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आदिशक्ति, जगज्जननी माँ जगदम्बा की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

माँ आदिशक्ति की कृपा सभी पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।

Website Powered by WordPress.com.

Up ↑